Wednesday 25 January, 2012

सूरज पर शक्तिशाली भूचुंबकीय तूफ़ान


सूरज पर शक्तिशाली भूचुंबकीय तूफ़ान

विषय: पर्यावरण (19 टिप्पणियाँ)
 
24.01.2012, 11:31
© www.nasa.gov

नासा के वैज्ञानिक उपग्रहों ने सूरज की सतह पर हुए तीव्र विस्फोट के बाद वहाँ से हुई उच्च-ऊर्जा विकिरण को दर्ज किया है। वहाँ से 22 जनवरी को प्रोटोन, इलेक्ट्रोन और भारी तत्वों का उत्सर्जन भी हुआ है। इस उत्सर्जन का प्रवाह, मॉस्को समयानुसार, आज शाम छः बजे पृथ्वी तक पहुँच जाएगा। यह पृथ्वी पर चुंबकीय तूफान ला सकता है। अमरीका के राष्ट्रीय समुद्र और वायुमंडलीय अनुसंधान कार्यालय के अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने सोमवार को यह चेतावनी दी।
सूरज से निकलनेवाली इस तरह की प्रकाश किरणें उपग्रहों के उपकरणों और स्थलीय संचार साधनों के कार्य में रुकावट ला सकती हैं, लेकिन उन्हें नुक्सान पहुँचने का कोई सीधा ख़तरा नहीं है।

No comments: