Monday 31 January, 2011

विज्ञानं प्रसार अज्युसेट नेटवर्क जलगाँव वर्कशॉप

दिनांक २०-२१ जनवरी २०११ के दिन विज्ञानं प्रसार अज्युसेट नेटवर्क  वर्कशॉप का आयोजन  जलगाँव महाराष्ट्र में हुआ |
भारत सरकार की विज्ञानं और तकनिकी विभाग की ओर सें आयोजित इस वर्कशॉप में दिल्ही सें प्रसिध्ध वैज्ञानिक डॉ. टी. वि. वैन्क्तेश्वरण उपस्थित रहे | उत्तर महाराष्ट्र युनिवेर्सिती के भौतिक विभाग के डॉ. बेंद्रे और डॉ. गोरे ने पुरे वर्कशॉप की अगवाई की |
उत्तर महाराष्ट्र युनिवेर्सिती के वाइस चांसलर डॉ. ए. एस. पाटिल और सहायक कुलसचिव डॉ. स.स. पाटिल ने दीप जलाकर उदघाटन किया | विज्ञानं प्रसार की और सें डॉ. इरफाना बेगम ने ट्रेनेट सोफ्टवेर के बारे में जानकारी दी |
पुरे भारत सें करीब २० सद्स्योने इस वर्कशॉप में भाग लिया |
गुजरात सें भुज एस. आई. टी. के श्री पियूष पटेल और नानजी जनजानी ने भाग लिया |







आगामी फरवरी सें एज्युसेट के कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे |

अजन्ता - इल्लोरा की गुफाओंकी सेर |


अजन्ता - इल्लोरा की गुफाओंकी सेर |
१७-१८-१९ जनवरी के दिन एज्युसेट के वर्कशॉप में जलगाँव महाराष्ट्र जाने का अवसर मिला |

जलगाँव सें कुछ दुरी पर ऐतिहासिक  विरासत  की बहोत ही महत्वपूर्ण स्थल अजंता - इल्लोरा की गुफाओं को देखने गए | सच में हजारों साल पहले हमारी सांस्कृतिक परम्परा पर गौरव होता है |

अद्भुत जापान में आपका स्वागत है ।

जहाँ तुम ले चलो
रेडियो जापान के रिपोर्टर आपको दिखाने ले जाएँगे इस अनूठे देश के कुछ अलबेले स्थान । 
इस कार्यक्रम में पर्यटन स्थल तो देखेंगे ही, साथ ही स्वाद लेंगे जापानी संस्कृति, आयोजनों और व्यंजनों का ।

रूसी भाषा का स्कूल


रेडियो रूस ने अब आप लोगों को रूसी भाषा सिखाने का बीड़ा उठाया है। याद रखिए अब हम हर बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रेडियो रूस की दूसरी हिन्दी सभा में रूसी भाषा के स्कूल में रूसी भाषा के पाठ प्रसारित करेंगे। हमने देखा है कि फ़ेसबुक और ट्विटर जैसी साइट्स पर ही नहीं, बल्कि कान्टेक्ट और अदनाक्लासनिकी जैसी रूसी वेबसाइट्स पर भी आजकल रूसी और भारतीय लोग आपस में खूब दोस्ती कर रहे हैं। अपने रूसी दोस्तों से आप लोग रूसी भाषा में थोड़ी-बहुत बातचीत कर सकें। अपना परिचय दे सकें, उनका परिचय पूछ सकें, इसके लिए हमने आपको कुछ-कुछ रूसी भाषा सिखाने का फ़ैसला किया है।
रूसी भाषा के इस स्कूल में आज हमारी यह पहली मुलाकात है। इस अवसर पर आज हम आप लोगों को रूसी भाषा का पहला पाठ भी पढ़ाएँगे। रूसी भाषा के कुछ वाक्य आज हम आप को सिखाएँगे। एक भारतीय लड़की सुनीता और एक रूसी लड़के रमान की पहली मुलाकात कैसे हुई, आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं। तो आइए शुरू करें, रूसी भाषा के इस स्कूल में ‘रूसी भाषा का पाठ’।

रमान: रूसी लड़के रमान ने सुनीता से पहली मुलाकात में पूछा – Как вас зовут? (काक वास ज़वूत)
 सुनीता: अरे, अरे, आप तो शुरू से ही रूसी बोलने लगे। आपने पूछा है – आपका नाम क्या है?
 रमान: हाँ, सुनीता, मैं यह चाहता हूँ कि आप शुरू से ही मुझसे रूसी में बात करना शुरू कर दें। तो मैं फिर से पूछता हूँ – Как вас зовут? काक वास ज़वूत?  
 सुनीता: काक वास ज़वूत...
रमान: वाह, शाबास सुनीता, आप तो अच्छी रूसी बोलने लगीं। अच्छा है। Хорошо. ख़राशो। अच्छा है।
सुनीता: Хорошо. Как вас зовут? (ख़राशोकाक वास ज़वूत) यानी – अच्छा, आपका नाम क्या है?
रमान: Роман. Меня зовут Роман. (रमान, मिन्या ज़वूत रमान।) रमान, मेरा नाम रमान है।
सुनीता: Меня зовут Роман. (मिन्या ज़वूत रमान।) मेरा नाम रमान है।
रमान: अरे सुनीता, तुम्हारा नाम तो सुनीता है। तुम अपना नाम बताओ।
सुनीता: मिन्या ज़वूत सुनीता। Меня зовут Сунита. मेरा नाम सुनीता है। आपसे मिलकर अच्छा लगा।
रमान: हमें भी आपसे मिलकर अच्छा लगा सुनीता।
सुनीता: अच्छा रमान, यह बताओ तुम्हारा घर का क्या नाम है? प्यार से तुम्हें क्या कहते हैं लोग?
रमान: रोमा। Рома। मिन्या ज़वूत रोमा।
सुनीता: अच्छा, प्यार से तुम्हें रोमा कहते हैं लोग। रोमा यानी राम। अरे कितना आसान है याद रखना। राम यानी रोमा।


आज आपने तीन वाक्य सीखे।
  1. आपका नाम क्या है? – Как вас зовут? (काक वास ज़वूत)
  2. मेरा नाम रमान है। - Меня зовут Роман. – (मिन्या ज़वूत रमान)
  3. अच्छा। - Хорошо. (ख़राशो)

भारत को 126 बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए टेंडर


भारत को 126 बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए टेंडर को कार्यान्वयन करने के लिए अभी थोड़ा और समय लग जाएगा। इस सौदे का मूल्य 10 अरब डॉलर बताया जाता है। भारत के रक्षामंत्री श्री ए. के. एंटनी ने पत्रकारों से यह बात कही है।
उनके अनुसार पिछले महीने इस टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों के प्रस्तावों संबंधी कागज़ात गायब हो जाने की जाँच पूरी की जा चुकी है। श्री एंटनी ने कहा कि हमें इस के बारे में एक रिपोर्ट मिल गई है जिसके अनुसार कोई सूचना रिसाव नहीं हुआ है। इसलिए इस टैंडर के लिए कोई ख़तरा पैदा नहीं हुआ है।
भारत के रक्षा मंत्री ने कहा कि इस टैंडर के विजेता को तय करने में अभी कुछ और समय लगेगा। भारत ने 2007 के अगस्त माह में लड़ाकू विमानों की ख़रीद का टैंडर घोषित किया था। इस टैंडर में भाग लेते हुए रूस पाँचवीं पीढ़ी के अपने बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान मिग-35 को बेचना चाहेगा।
इस सौदे के लिए तब ख़तरा पैदा हुआ था जब पिछले दिसंबर में भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी, जिनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है, निविदा दस्तावेज़ो को अपने साथ ले गए थे और जो बाद में भारत की राजधानी के दक्षिण में एक सड़क के किनारे पर पाए गए थे।

Friday 28 January, 2011

EduSAT workshop in Jalgaon Maharashtra.

EduSAT workshop in Jalgaon Maharashtra on 20-21 January 2011.





Mr. Piyush Patel and Mr. Nanji Janjani attend this workshop from Kutch Gujarat.

Saturday 1 January, 2011

HAPPY NEW YEAR 2011

BIRDS IN HAMIRSAR LAKE BHUJ