Thursday 14 July, 2011

भारत को रूस की नागरिक वैमानिक परियोजनाओं में शामिल होने का निमंत्रण

रूस के उपप्रधानमंत्री सेर्गेय इवानोव ने भारत से कहा है कि वह रूस की नागरिक वैमानिक परियोजनाओं में शामिल हो।
सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहे "पीटर्सबर्ग आर्थिक फ़ोरम" के अन्तर्गत आयोजित "रूसी-भारतीय बातचीत"  कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा- हम पिछले अनेक वर्षों से लड़ाकू विमानों के निर्माण के क्षेत्र में आपसी सहयोग कर रहे हैं। अब इस सहयोग को नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में विकसित करने का समय आ गया है।
उनके अनुसार रूस सुख़ोई सुपरजेट, ए०एन०-148 और तू-204 एस०एम० जैसे विमानों के निर्माण में भारत के साथ सहयोग कर सकता है।
इसके अलावा मास्को मध्यम दूरी के विमानों के निर्माण में भी नई दिल्ली के साथ सहयोग करने को तैयार है। रूस चाहता है कि भारतीय कम्पनी एच०ए०एल० एयरोनॉटिक्स मध्यम दूरी के एम०एस०-21 नामक नागरिक विमानों के निर्माण में रूस के साथ सहयोग करे।  

No comments: