Tuesday 12 April, 2011

रेडियो रूस , हिंदी सेवा

रेडियो रूस ,
हिंदी सेवा 
आदरणीय श्रीमान अनिल जनविजय जी , ल्युद्मिलाजी , कश्मिर्जी 
सबको बहोत बहोत नमस्कार ,
पिछले आपके पत्रों की समीक्षा में श्री अनिल जी ने बताया की मुझे पात्र में कोई संबोधन नहीं होता | सब ल्युदमिला जी को लिखते हैं | इस लिए मैंने पहले अनिल जी का नाम लिखा है | आज १२ अप्रैल है | मैं इस दिन का बहोत ही उत्सुकता सें इंतझार करता हूँ | आज के दिन विश्व के पहले अन्तरिक्ष यात्री उरी गागारिन ने अन्तरिक्ष में उड़ान भरी थी | आज रेडियो रूस की वेबसाइड पर इस विषय के बारे में बहोत ही ज्ञानवर्धक सामग्री आपने रखी है | गागारिन लाइव , युरी गागारिन की अंतिम उड़ान , कई फोटो , मैंने कई गन्तो तक यह देखा है , पढ़ा है | इतनी साडी सामग्री को रखने लिए रेडियो रूस को धन्यवाद देता हूँ | सभी श्रोताओं को देखने का अनुरोध भी करता हूँ |  सच में युरी गागारिन के अल्प कार्यकाल में दुनिया को कितना कुछ दिया | आने वाके हजारों सालों तक यह कारनामा एक अद्भुत एहसास देता रहेगा |
सोर्ट वेव पर प्रसारण अच्छा नहीं आता | पर कई कार्यक्रम की ऑडियो फ़ाइल सुनने को मिलती है | आवाज भी बहोत ही अच्छी होती है |
आपने मुझे भेजी सामग्री ओर फोटो मिल गए हैं | बहोत ही सुक्रिया |
आपका 
नानजी जनजानी 

No comments: