Tuesday 12 April, 2011

12 अप्रैल को अंतरिक्ष दिवस


संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने 12 अप्रैल को विश्व अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णय के अनुसार, अंतरिक्ष दिवस अब विश्व स्तर पर मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने अपने 65वें अधिवेशन में रूस द्वारा इस सिलसिले में प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। 60 से ज़्यादा देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
12 अप्रैल 1961 को रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन ने दुनिया के इतिहास में पहली बार अंतरिक्ष यात्रा करके पृथ्वी का चक्कर लगाया था।

No comments: