Tuesday 12 April, 2011

दुनिया भर में यूरी गगारिन की उड़ान की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है


आज पूरी दुनिया में सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन की उड़ान की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 12 अप्रैल सन् 1961 को बाइकानूर अंतरिक्ष अड्डे से अंतरिक्ष यान 'वस्तोक' ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी जिसमें यूरी गगारिन सवार थे। इस प्रकार सोवियत संघ का नागरिक दुनिया का पहला ऐसा व्यक्ति बना जिसने पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश किया। उन्होंने 108 मिनट में पृथ्वी की कक्षा का एक चक्कर पूरा किया। कुछ ही घंटों में सोवियत अंतरिक्ष यात्री का नाम सारी दुनिया में मशहूर हो गया था। इस ऐतिहासिक घटना ने भविष्य में मानव सहित अंतरिक्ष उड़ानें भरने तथा विशाल पैमाने पर अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए मार्ग प्रशस्त किया था।  
 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कुछ दिन पूर्व 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव आज अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से संपर्क स्थापित करेंगे। यूरी गगारिन की उड़ान की 50वीं वर्षगांठ के सम्मान में आज शाम को मास्को में तोपों से 50  बार सलामी दी जाएगी।

No comments: