Sunday 18 December, 2011

दिल्ली में ‘रेडियो रूस’ के श्रोताओं का अखिल भारतीय सम्मलेन हो रहा है


दिल्ली में ‘रेडियो रूस’ के श्रोताओं का अखिल भारतीय सम्मलेन हो रहा है

विषय: दिल्ली में रेडियो रूस के श्रोताओं का सम्मेलन (6 टिप्पणियाँ)
 
1.12.2011, 16:52
© The Voice of Russia
प्रिंट करेंअपने मित्रों को बताएँब्लॉग में लगाएँ
दिल्ली में रूसी विज्ञान और संस्कृति केन्द्र में ‘रेडियो रूस’ के श्रोताओं का छठा अखिल भारतीय सम्मलेन हो रहा है| परम्परागत बन चुके इस सम्मलेन की पूर्ववेला में भारतीय प्रेस ने उस पर  बड़ा ध्यान दिया| दिल्ली से प्रकाशित Russia&India Report ने ‘रेडियो रूस’ के अध्यक्ष अंद्रेई बिस्त्रित्सकी का व्यापक इंटरव्यू छापा| इसमें उन्होंने भारत के लिये FM सहित वर्तमान रूसी रेडियो प्रसारणों और उनके विकास के बारे में विस्तार से बताया| रूस के मूर्धन्य साहित्यकारों विशेषकर अन्तोन चेखोव की रचनाओं के रूपांतरों का प्रसारण ‘रेडियो रूस’ की नयी दिशा है| चेखोव के नाटक भारत में अत्यंत लोकप्रिय हैं| रेडियो रूपांतरों के प्रसारण पर अपनी प्रतिक्रिया में श्रोता लिखते हैं कि ‘इनके फलस्वरूप हम रहस्यमय रूसी आत्मा को बेहतर समझने लगे’| ‘रेडियो रूस’ इस परियोजना का विकास करेगा| शीघ्र ही अलेक्सांद्र ओस्त्रोव्सकी और लेव तोलस्तोय की रचनाओं के रेडियो रूपांतर प्रसारित किये जायेंगे| 

No comments: