Monday 16 April, 2012


रूस और अमरीका के बीच रेल?

विषय: यह बात दिलचस्प है (353 टिप्पणियाँ)
 
8.04.2012, 05:24
 रूस और अमरीका के बीच रेल?
Photo: RIA Novosti
रूस और अमरीका के बीच फैली बेरिंग जल-संधि
प्रिंट करेंअपने मित्रों को बताएँब्लॉग में लगाएँ
रूस और अमरीका के बीच फैली बेरिंग जल-संधि के तल पर सुरंग बिछाने का फैसला 2017 तक हो जाना चाहिए| यह सुरंग उत्तरी अमरीका महाद्वीप और रूस के रेल जालों को जोड़ देगी| रूसी रेलवे के प्रधान व्लादिमीर याकूनिन ने शनिवार को पत्रकारों से बातें करते हुए यह कहा, ‘इंटरफैक्स’ एजेंसी ने बताया है| याकूनिन के अनुसार अमरीका में ऐसे व्यवसायी हैं, जो इस परियोजना पर विचार करने को तैयार हैं| साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसी परियोजना को अनेक देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग के अंतर्गत ही कार्यान्वित किया जा सकता है| उन्होंने बताया कि चीन इस परियोजना में दिलचस्पी रखता है|

No comments: