Monday 31 January, 2011

रूसी भाषा का स्कूल


रेडियो रूस ने अब आप लोगों को रूसी भाषा सिखाने का बीड़ा उठाया है। याद रखिए अब हम हर बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रेडियो रूस की दूसरी हिन्दी सभा में रूसी भाषा के स्कूल में रूसी भाषा के पाठ प्रसारित करेंगे। हमने देखा है कि फ़ेसबुक और ट्विटर जैसी साइट्स पर ही नहीं, बल्कि कान्टेक्ट और अदनाक्लासनिकी जैसी रूसी वेबसाइट्स पर भी आजकल रूसी और भारतीय लोग आपस में खूब दोस्ती कर रहे हैं। अपने रूसी दोस्तों से आप लोग रूसी भाषा में थोड़ी-बहुत बातचीत कर सकें। अपना परिचय दे सकें, उनका परिचय पूछ सकें, इसके लिए हमने आपको कुछ-कुछ रूसी भाषा सिखाने का फ़ैसला किया है।
रूसी भाषा के इस स्कूल में आज हमारी यह पहली मुलाकात है। इस अवसर पर आज हम आप लोगों को रूसी भाषा का पहला पाठ भी पढ़ाएँगे। रूसी भाषा के कुछ वाक्य आज हम आप को सिखाएँगे। एक भारतीय लड़की सुनीता और एक रूसी लड़के रमान की पहली मुलाकात कैसे हुई, आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं। तो आइए शुरू करें, रूसी भाषा के इस स्कूल में ‘रूसी भाषा का पाठ’।

रमान: रूसी लड़के रमान ने सुनीता से पहली मुलाकात में पूछा – Как вас зовут? (काक वास ज़वूत)
 सुनीता: अरे, अरे, आप तो शुरू से ही रूसी बोलने लगे। आपने पूछा है – आपका नाम क्या है?
 रमान: हाँ, सुनीता, मैं यह चाहता हूँ कि आप शुरू से ही मुझसे रूसी में बात करना शुरू कर दें। तो मैं फिर से पूछता हूँ – Как вас зовут? काक वास ज़वूत?  
 सुनीता: काक वास ज़वूत...
रमान: वाह, शाबास सुनीता, आप तो अच्छी रूसी बोलने लगीं। अच्छा है। Хорошо. ख़राशो। अच्छा है।
सुनीता: Хорошо. Как вас зовут? (ख़राशोकाक वास ज़वूत) यानी – अच्छा, आपका नाम क्या है?
रमान: Роман. Меня зовут Роман. (रमान, मिन्या ज़वूत रमान।) रमान, मेरा नाम रमान है।
सुनीता: Меня зовут Роман. (मिन्या ज़वूत रमान।) मेरा नाम रमान है।
रमान: अरे सुनीता, तुम्हारा नाम तो सुनीता है। तुम अपना नाम बताओ।
सुनीता: मिन्या ज़वूत सुनीता। Меня зовут Сунита. मेरा नाम सुनीता है। आपसे मिलकर अच्छा लगा।
रमान: हमें भी आपसे मिलकर अच्छा लगा सुनीता।
सुनीता: अच्छा रमान, यह बताओ तुम्हारा घर का क्या नाम है? प्यार से तुम्हें क्या कहते हैं लोग?
रमान: रोमा। Рома। मिन्या ज़वूत रोमा।
सुनीता: अच्छा, प्यार से तुम्हें रोमा कहते हैं लोग। रोमा यानी राम। अरे कितना आसान है याद रखना। राम यानी रोमा।


आज आपने तीन वाक्य सीखे।
  1. आपका नाम क्या है? – Как вас зовут? (काक वास ज़वूत)
  2. मेरा नाम रमान है। - Меня зовут Роман. – (मिन्या ज़वूत रमान)
  3. अच्छा। - Хорошо. (ख़राशो)

No comments: