Friday 10 December, 2010

रेडियो रूस के श्रोताओं का पाँचवाँ सम्मेलन

नई दिल्ली स्थित रूस का विज्ञान और संस्कृति केन्द्र आज रेडियो रूस के खूबसूरत बैनरों और मास्को की छवियाँ दिखाने वाले खूबसूरत पोस्टरों और चित्रों से सजा हुआ है। 8 और 9 दिसम्बर को रूस के नई दिल्ली स्थित इस विज्ञान और संस्कृति केंद्र में ही रेडियो रूस के श्रोताओं का पाँचवाँ सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे भारत से करीब 120 श्रोता आए थे।
रेडियो रूस की संवाददाता नताल्या बेन्यूख और रेडियो रूस के हिन्दी विभाग की उदघोषक इरीना लेबेदेवा मास्को से आए थे।

No comments: