संसार की सबसे वयोवृद्ध महिला नहीं रही

जार्जिया के पश्चिम में स्थित साचिनो गांव में रह रही अन्तिसा ह्विचावा नाम की महिला अब इस संसार में नहीं रहीं| वह इस देश की, और कुछ आंकड़ों के अनुसार तो, संसार की सबसे वयोवृद्ध महिला थीं| गत जुलाई में वह 132 वर्ष की हुई थीं| उन्हें उनके गांव में ही दफनाया गया है| हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी| इनमें उनके सगे-संबंधी, परिचित, गांववासी और आस-पड़ोस के गाँवों के लोग भी थे| जार्जिया में पिछले दिनों चुनाव-आदि की घटनाओं के कारण इस सबसे वयोवृद्ध महिला के निधन के समाचार की ओर स्थानीय संचार साधनों का समय से ध्यान ही नहीं गया| मृत्यु के कुछ दिन बाद ही इसकी खबर दुनिया में फैली है|
No comments:
Post a Comment