Tuesday 16 October, 2012

NANJI JANJANI'S LETTER ON RADIO RUSS HINDI SERVICE

रेडियो रूस पर के कार्यक्रम "आप के पत्रों की समीक्षा № ११६"  में नानजी जनजानी के  पत्र  का उल्लेख |
रेडियो रूस के संवाददाता श्रीमती ल्युद्मिलाजी और श्री कश्मिर्जी द्वारा रेडियो रूस की वर्ष २०१२ की वार्षिक प्रतियोगिता के प्रश्नों के उत्तर पर समीक्षा की गयी है |

आप के पत्रों की समीक्षा № 116

 
13.10.2012, 15:46
प्रिंट करेंअपने मित्रों को बताएँब्लॉग में लगाएँ
Письма рабочий стол
Download

Tuesday 9 October, 2012

पृथ्वी से टकराकर ख़तरा बनने वाली ग्रहिका पर रूस रेडियो यंत्र लगाएगा


पृथ्वी से टकराकर ख़तरा बनने वाली ग्रहिका पर रूस रेडियो यंत्र लगाएगा

Tपृथ्वी से टकराकर ख़तरा बनने वाली ग्रहिका पर रूस रेडियो यंत्र लगाएगा
एपोफ़ीस नामक उ
स ग्रहिका पर जिसके पृथ्वी से टकराने का ख़तरा है, रूस रेडियो उपकरण लगाने की योजना बना रहा है। सोमवार को सौर प्रणाली के बारे में मास्को में आयोजित एक सिम्पोजियम में रूस के अंतरिक्ष संगठन 'रोसकोसमोस' के प्रमुख व्लदीमिर पपोवकिन ने यह जानकारी दी।
इस परियोजना पर सन् 2020 के बाद अमल किया जाएगा। एक अंतरिक्ष यान इस ग्रहिका पर उतरकर उस पर एक रेडियो-उपकरण लगा देगा। फिर रेडियो तरंगों के माध्यम से ग्रहिका के भ्रमण का एकदम सटीक बैलिस्टिक नक्शा बनाना संभव होगा।
जैसाकि वैज्ञानिकों ने घोषणा की है, सन् 2020 से 2030 के बीच अपोफ़ीस नामक यह ग्रहिका दो बार पृथ्वी के इतने नज़दीक से गुज़रेगी कि उससे टकरा भी सकती है।

अक्तूबर माह की पहेली


अक्तूबर माह की पहेली 

भारत और चीन के बीच युद्ध के 50 साल पूरे हो गए. इस दौरान दोनों देशों ने आर्थिक क्षेत्र में काफी प्रगति की है और विश्व में अपना अपना मुकाम हासिल कर लिया है. इसी से जुड़ा है हमारा इस महीने का सवाल.
1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध ने दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचाया. हमारा सवाल है.
चीन से लड़ाई के दौरान भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
ए. जवाहरलाल नेहरू
बी. लाल बहादुर शास्त्री
सी. इंदिरा गांधी
अपने जवाब 31 अक्तूबर 2012 तक आप डाक, ईमेल या एसएमएस के जरिए हमें भेज दें. विजेताओं के नाम हमारी वेबसाइट और फेसबुक पर जारी किए जाएंगे. सभी विजेताओं को पत्र से भी सूचित किया जाएगा. आप अपना नाम और पता साफ साफ अक्षरों में जरूर लिखें.
हमारा पता जर्मनी में:
Deutsche Welle
Hindi Service
53110 Bonn
GERMANY
Tel.No. 0049 228 429-4760
Fax No.0049 228 429-4720
ईमेल: hindi@dw.de
एसएमएस: +91 9967354007
वॉयसमेल: 0049 228 429 16 4176
भारत में:
Deutsche Welle
Hindi Service
Post Box No. 5211
Chanakyapuri
New Delhi – 110021 / INDIA

अन्तिसा ह्विचावा संसार की सबसे वयोवृद्ध महिला नहीं रही |


संसार की सबसे वयोवृद्ध महिला नहीं रही


долгожитель, старейшая жительница, Антиса Хвичава

जार्जिया के पश्चिम में स्थित साचिनो गांव में रह रही अन्तिसा ह्विचावा नाम की महिला अब इस संसार में नहीं रहीं| वह इस देश की, और कुछ आंकड़ों के अनुसार तो, संसार की सबसे वयोवृद्ध महिला थीं| गत जुलाई में वह 132 वर्ष की हुई थीं| उन्हें उनके गांव में ही दफनाया गया है| हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी| इनमें उनके सगे-संबंधी, परिचित, गांववासी और आस-पड़ोस के गाँवों के लोग भी थे| जार्जिया में पिछले दिनों चुनाव-आदि की घटनाओं के कारण इस सबसे वयोवृद्ध महिला के निधन के समाचार की ओर स्थानीय संचार साधनों का समय से ध्यान ही नहीं गया| मृत्यु के कुछ दिन बाद ही इसकी खबर दुनिया में फैली है|

RADIO RUSS HINDI WEB SITE

RADIO RUSS  HINDI WEB SITE

http://hindi.ruvr.ru/2012_10_03/radio-rus-internet-photo-pratiyogita-vijeta/
LISTEN HINDI PROGRAM ON SW RADIO EVERYDAY
06.30-07.30 PM
08.30-09.30 PM

Monday 8 October, 2012

रेडियो रूस की फ़ोटो प्रतियोगिता के विजेता हैं ननजी जनजानी


रेडियो रूस की फ़ोटो प्रतियोगिता और इंटरनेट प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

रेडियो रूस की फ़ोटो प्रतियोगिता और इंटरनेट प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
सन् 2012 के शुरू से ही रेडियो रूस ने 'रेडियो रूस की वेबसाइट' से जुड़ी दो तिमाही प्रतियोगिताएँ आयोजित करनी शुरू की थीं। एक प्रतियोगिता के अनुसार रेडियो रूस की वेबसाइट पर सर्वाधिक सक्रिय रहने वाले यूजर को पुरस्कृत किया जाता है और दूसरी प्रतियोगिता के अनुसार रेडियो रूस को अपने श्रोता क्लब की सर्वश्रेष्ठ फ़ोटो भेजने वाले को पुरस्कृत किया जाता है।
हम अपने उन सभी पाठकों और श्रोताओं के आभारी हैं, जो हमारी हिन्दी वेबसाइट पर आकर नियमित रूप से भ्रमण करते हैं और रेडियो रूस के कार्यक्रम सुनते हैं। दीपक कुमार, चुन्नीलाल कैवर्ट, प्रमोद माहेश्वरी और रोहिताश्व दुबे हमारी वेबसाइट पर नियमित रूप से आते हैं।
लेकिन बीती तिमाही में रेडियो रूस की वेबसाइट पर सबसे ज़्यादा सक्रिय रहे हैं-- 'राजबाग़ रेडियो लिस्नर्ज क्लब' सीतामढ़ी, बिहार के हमारे श्रोता और पाठक अतुल कुमार। अतुल जी रेडियो रूस की वेबसाइट पर प्रकाशित हर ख़बर को बड़े ध्यान से पढ़कर उस पर टिप्पणी करना भी नहीं भूलते हैं।
फ़ोटो प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं भुज-कच्छ के 'वर्ल्ड रेडियो लिस्नर्ज क्लब' के अध्यक्ष ननजी जनजानी। ननजी जनजानी जी ने हमें अपने क्लब द्वारा आयोजित गतिविधियों की बहुत-सी अच्छी-अच्छी तस्वीरें भेजी हैं।
प्रिय मित्रो ! हम आप दोनों को बधाई देते हैं और आपके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं कि आप लोग इतने ज़्यादा सक्रिय हैं। अपने अन्य श्रोताओं और पाठकों के लिए हम यह शुभकामना करते हैं कि अगली तिमाही में उनकी विजय हो और रेडियो रूस का अगला तिमाही पुरस्कार उन्हें ही मिले।